भदोही, अक्टूबर 25 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। लंकापति रावण का वध कर प्रभु श्रीराम चौदह वर्ष बाद अयोध्या में आते हैं। प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को देखते ही भरत उनकी तरफ दौड़ पड़ते हैं। मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम त्यागी भरत को गले से लगा लेते हैं। वहीं, लक्ष्मण और शत्रुघ्न भी गले मिल जाते हैं। चारों भाइयों में अपार प्रेम और स्नेह को देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो जाती है। चारों भाइयों को गले मिलते ही भक्त उनपर पुष्प वर्षा करने लगते हैं। ऐसा ही दृश्य शनिवार की भोर में सुभाष नगर बाजार के प्रसिद्ध भरत मिलाप में देखने को मिला। प्रसिद्ध भरत मिलाप में कुल 15 लाग विमान निकाला गया। पूरा बाजार रंगीन झालरों और लाइटों से सजा था। मेला का शुभारंभ ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने प्रभु श्रीराम की पूजा कर की। मेले में लगी दुकानों पर युवक-युवती एवं महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.