मधेपुरा, दिसम्बर 3 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।सुखासन पंचायत के बभनगामा महेश गांव में प्राणप्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वी संगीता सुमन ने कहा कि रामचरित मानस के पाठ से मन को शांति मिलती है। प्रभु श्रीराम के जीवनचरित का इसमें बड़े ही रोचक तरीके से वर्णन किया गया है। लोगों को इसका नियमित रूप से अध्ययन करना चाहिए। साध्वी संगीता सुमन प्रखंड के सुखासन पंचायत के बभनगामा महेश गांव स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी प्रांगण में आयोजित चार दिवसीय रामचरित मानस यज्ञ को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के स्मरण से ही पापों से मुक्ति मिल जाती है। मौके पर चित्रकूट धाम के संत ई. भानु शंकर व्यास ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में भाग लेने से पंच पापों से पीछा छूटने लगता है। झांसी की साध्वी रेशमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.