गोपालगंज, फरवरी 8 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के बनियाछापर में आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ के पांचवें दिन रविवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा प्रवाचिका सुश्री पंडित गौरांगी गौरी ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का भावपूर्ण एवं प्रेरक वर्णन किया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की बाल लीलाएं संसार को सकारात्मक ऊर्जा और आनंद प्रदान करने वाली हैं। उनकी बाल लीलाओं में समता, साम्य और लोककल्याणकारी चिंतन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं के दर्शन के लिए स्वयं देवी-देवता भी आतुर रहते थे। भगवान शिव भी वीर हनुमान के साथ भेष बदलकर प्रभु श्रीराम की बाल लीलाओं के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा का श्रवण और दर्शन मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करता है। हमे...