वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से रविवार को भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लहुराबीर से चेतगंज, नई सड़क होते डॉ.राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में महिलाएं शंखध्वनि कर रही थीं। इसमें डमरू दल, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजा, सुसज्जित रथ और बग्घी, भगवान श्रीराम के कटआउट आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि अमर सिंह गंगवार, उमेश कठेरिया, जयप्रकाश सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष माधवी श्रीवास्तव, अभिषेक केसरी, रिंकी श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, संदीप तिवारी, अंजू श्रीवास्तव, अनूप राय, विनय मजूमदार, स्वरूप साहू, संतोष सेठ, नीलेश दुबे, अभय श्रीवास्तव, रीना, आशीष श्रीवास्तव, चारुशीला, छोटेलाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.