देहरादून, मार्च 21 -- स्त्री आर्य समाज महानगर द्वारा जेपी प्लाजा कारगी में चल रही महर्षि वाल्मीकि कृत श्री राम कथा में कथा वाचक वैदिक विदुषी अंजली आर्या ने कहा कि प्रभु श्री राम को मर्यादा पुरूषोत्तम कहा जाता है। उन्होंने कभी भी अपनी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया। हमेशा धैर्य पूर्वक कठिन से कठिन परीक्षा का सामना किया। उन्होंने समाज को एक सूत्र में बांधकर तमाम कठिनाईयों पर विजय प्राप्त की। रामायण की हरेक कथा प्रेरणादायक है। कथा में वैदिक आर्ष गुरुकुल, आय समाजी, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, आर्य वीर दल और दून के वैदिक आश्रमों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.