गंगापार, फरवरी 6 -- शुक्रवार को सूर्या पैलेस पचखरा में आयोजित नव दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का समापन हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। कथा के विश्राम दिवस पर दतिया (मध्य प्रदेश) से पधारीं कथा वाचिका साध्वी लीला भारती ने लंका विजय और भगवान राम की अयोध्या वापसी का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह प्रभु श्री राम ने लंका में राक्षसों का अंत कर विभीषण को लंका का राज्य सौंपा और माता सीता व लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। साध्वी जी ने रावण वध के प्रसंग को सुनाते हुए कहा कि जब पाप का घड़ा भर जाता है, तब ईश्वर अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं। राम के आगमन पर अयोध्या वासियों के हर्ष और दीपावली मनाने के प्रसंग को सुनकर पाण्डाल ''जय श्री राम'' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कथा के अंत में ...