जौनपुर, अप्रैल 2 -- नौपेड़वा। जौनपुर प्रभु राम का नाम ही महामन्त्र है। जिसका सुमिरन कर हम सभी मोक्ष को प्राप्त कर सकते है। स्वाती मंगलवार की शाम बक्शा विकास खण्ड के उटरुकला सती माई हियादगंज पोखरा के पास आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के अंतिम दिन भक्तों के बीच प्रवचन के दौरान कही। कथा श्रवण कराते हुए उन्होंने कही की कलयुग केवल राम अधारा अर्थात कलयुग में केवल राम का नाम ही आधार है। हनुमन्त लाल सभी कष्टों का निवारण कर देते है। स्वाती शुक्ला राम रावण युद्ध की कथा का रसपान कराते हुए कही की महाप्रतापी बलशाली रावण को मारना इतना आसान नही था। भाई कुम्भकर्ण एवं बेटा मेघनाद सहित बड़े-बड़े योद्धाओं के युद्ध में मारे जाने के बाद रावण रथ पर सवार होकर भीषण युद्ध शुरू किया तो रामादल में हाहाकार मच गया। प्रभु राम एक साथ 30 बाणों को रावण को लक्ष्य कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.