छपरा, अप्रैल 6 -- छपरा, नसं। शहर के भिखारी चौक के छोटा तेलपा स्थित ठाकुर बाड़ी में रामलला का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ब्राह्मणों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ भगवान की पूजा की गई। ठाकुर बाड़ी पचास वर्ष पुरानी होने के साथ यहाँ लोगो की आस्था जुड़ी है। हर वर्ष धूमधाम से प्रभु श्रीराम की पूजा कर जन्मोत्सव मनाया जाता है। वही संध्या में भंडारे का भी आयोजन किया किया जाता है। ठाकुर बाड़ी के पुजारी ने बताया कि 50 वर्ष से पुरानी ये परंपरा चली आ रही है। सभी मिलकर भगवान श्री राम का जन्म उत्सव मनाते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...