चक्रधरपुर, दिसम्बर 24 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। मधुसूदन महतो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय चक्रधरपुर में मैरी क्रिसमस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट, रोशनी और उत्सव पूर्ण वातावरण से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेम, शांति, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की सचिव प्रिया देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा, सद्भाव और मानवता के पथ पर चलने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के त्याग, प्रेम और करुणा के संदेश को सुंदर भाव-भंगिमाओं के माध्यम से प्रस्तुत क...