गुमला, दिसम्बर 18 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के शास्त्री नगर स्थित सांता पब्लिक स्कूल गुरूवार को क्रिसमस गैदरिंग आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि गुमला धर्मप्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु पूरे मानव जाति के लिए आशा हैं। उनका जन्म चरनी में हुआ, ताकि वे यह संदेश दे सकें कि वे नम्रता और सादगी के प्रतीक हैं तथा समस्त मानव समाज के उत्थान के लिए आए हैं। यीशु केवल किसी एक समुदाय के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए समान प्रेम और करुणा लेकर आए।बिशप ने कहा कि प्रभु यीशु ने लंगड़ों को चलने की शक्ति दी,अंधों को दृष्टि दी और बेसहारों को सहारा दिया। उन्होंने सांता पब्लिक स्कूल के बच्चों की अनुशासनप्रियता की सराहना करते हुए कहा कि यह मिशनरी शिक्षा की विशेषता है, जहां बच्चे शिक्षित होकर सर्वांगीण विकास की ...