सिमडेगा, फरवरी 8 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जीईएल चर्च ऐडेगा मंडली सह पास्टोरेट में गिरजाघर संस्कार दिवस एवं पास्टोरेट स्थापना दिवस एवं पादरी भवन संस्कार स्मरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में मसीही विश्वासी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह की अगुवाई ऐडेगा पास्टोरेट के चेयरमैन पादरी एस गुड़िया ने की। कार्यक्रम से पूर्व विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद महिला संघ की सदस्यों द्वारा पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें फूल माला पहनाकर मंच तक लाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी उपस्थित थे। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि हम सभी को प्रभु यीशु द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने पापों का अंगीकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.