चंदौली, दिसम्बर 26 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। रेलवे यूरोपियन कॉलोनी स्थित रोमन कैथोलिक चर्च में गुरुवार को प्रभु यीशु की सजी झांकी दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन के लिए तांता लगा रहा है। वही श्रद्धालुओं ने कैंडल जलाकर प्रार्थना किया। इस दौरान आयोजित सभा में श्रद्धालु प्रभु यीशु पर हुई चर्चा सुने। इस क्रम में चर्च के आसपास खाने पीने के सामानों का स्टाल लगा था, जहां लोगों की काफी भीड़ रही। इसके अलावा झूला, चरखी आदि का बच्चों ने खूब आनंद लिया। भीड़ को देखते हुए मुगलसराय कोतवाली पुलिस और आरपीएफ के जवान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे। रेलवे यूरोपियन कॉलोनी स्थित वाल यीशु कैथोलिक चर्च में गुरुवार को प्रार्थना सभा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। मसीही समाज के लोग प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारी बीते...