फतेहपुर, दिसम्बर 24 -- फतेहपुर। बुधवार की रात 12 बजते ही प्रभु यीशु का जन्म होने के साथ मसीह समाज खुशी में झूम उठा। गिरजाघरों में मसीह गीतों के साथ घंटी की आवाजे सुनाई देती रहीं। सभी ने एक दूसरे को हैप्पी मेरी क्रिसमस बोलकर बधाई दी, केक काटा गया और एक दूसरे को उपहार बांटे गए। विशेष प्रार्थना सभा बाद जश्न मनाया गया। बुधवार को दिन में कई विद्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां बच्चे सेंटाक्लाज बन कर मस्ती की तो वहीं केक काटकर पर्व मनाया गया। शहर के देवीगंज स्थित गिरिजाघर में यीशु के जन्म से संबंधित विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई गईं। इन झांकियों में माता मरियम व संत युसूफ की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। चरनी जहां पर यीशु का जन्म हुआ था, उसका भी दीदार ईसाई समाज के लोग कर सकेंगे। चर्च में आने वाले बच्चों को सेंटा क्लॉज द्...