वाराणसी, फरवरी 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मैदागिन स्थित श्री बिहारीलाल दिगंबर जैन मंदिर का रविवार को 163वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान विशेष पूजन-अर्चन के उपरांत मैदागिन से नालकी यात्रा निकाली गई। चांदी की पालकी में भगवान पार्श्वनाथ विराजमान रहे। इसमें जैन समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे। यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर पुन: मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्त 'रोम-रोम से निकले प्रभु नाम तुम्हारा' एवं 'दयालु प्रभु से दया मांगते हैं' जैसे भजनों का गान कर रहे थे तो वहीं भगवान पार्श्वनाथ का जयकारा भी लगाया जा रहा था। मंदिर पहुंचने पर महिलाओं ने बधाइयां गाई। इसके बाद भगवान के पंचामृत अभिषेक के साथ अन्य अनुष्ठान सम्पन्न हुए। इससे पूर्व देव-शास्त्र-गुरु की पूजा हुई। भगवान पार्श्वनाथ की पंचकल्याणक पूजा हुई। मंदिर के ट्रस्टी भू...