सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बे के वार्ड संख्या 10 महाराजा अग्रसेन नगर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार की रात कथावाचक स्वामी दिनेशानंद ने प्रभु श्रीकृष्ण जन्म की जन्म की कथा सुन श्रद्धालु झूम उठे। वहीं प्रभु का जन्म होते ही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक ने प्रभु श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के अलावा पूतना वध, वकासुर वध की कथा सुनाई। मधुर भजनों के साथ कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। कथावाचक ने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ा है, प्रभु किसी न किसी रूप में अवतार लेकर प्राणियों की रक्षा की है। मनुष्य को प्रभु श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। वहीं रात 12 बजे प्रभु का जन्म होते ही जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आरती की और महिलाओं ने गोकुल में बजत है बधै...