हजारीबाग, जनवरी 6 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता। प्रभु के रुपांतरण महागिरजाघर, हजारीबाग में हजारीबाग कैथोलिक धर्मप्रांत के अंतर्गत संत पापा फ्रांसिस द्वारा घोषित 'आशा के तीर्थयात्री' जुबली वर्ष 20257 के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग कैथोलिक धर्मप्रांत के पांच जिलों-हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, गिरिडीह एवं बोकारो-के 25 पल्ली से कैथोलिक विश्वासी दूर-दराज के क्षेत्रों से प्रातः चार बजे ही यात्रा कर समारोह में शामिल होने पहुंचे। समारोह की शुरुआत जुबली वर्ष 2025 के ध्वज एवं विभिन्न पल्ली के ध्वज-पीला, नीला, लाल, गुलाबी एवं हरा-के साथ भव्य जुलूस से हुई। श्रद्धालुओं ने पवित्र क्रूस एवं पवित्र बाइबिल के साथ प्रार्थना करते हुए महागिरजाघर में प्रवेश किया। इस दौरान बिशप आनंद जोजो के नेतृत्व में विभिन्न पल्ली के पुरोहितों ने महागिर...