बदायूं, जुलाई 24 -- श्री बांकेबिहारी मंदिर जहांगीराबाद में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पं.हर्षित उपाध्याय ने भक्त प्रहलाद की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रभु के चिंतन मात्र से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं। कथा व्यास ने भगवान के 24 अवतारों का बड़ा ही मार्मिकता से वर्णन किया। कहा की अध्यात्म का संदर्भ केवल उम्रदराज होने पर नही है। यह तो जीवन शैली है, इसलिए इसे बाल्यावस्था से अपनाने की आवश्यकता है। भक्त प्रहलाद का प्रसंग लोगों को शिक्षा देता है कि सच्चे भक्त को संकट की चिंता नही, प्रभु का चिंतन करना चाहिए। प्रभु के चिंतन मात्र से ही सारे संकट खुद दूर हो जाते हैं। कथा व्यास ने कहा देश व समाज की ख़ुशहाली और समृद्धि के लिए देश की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखना ज़रूरी है। हमारी संस्कृति का वास्तविक ज्ञान हमें संत...