सिद्धार्थ, अक्टूबर 15 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सेमरा बनकसिया गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन सोमवार की रात कथावाचक विनोद कृष्ण शास्त्री ने प्रभु श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता की कथा सुनाई। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथावाचक विनोद कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह प्रभु श्रीकृष्ण और सुदामा से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के कहने पर अपने मित्र श्रीकृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे। सुदामा द्वारिकाधीश के महल का पता पूछकर महल की ओर बढ़ने लगे। द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं। इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है और अपना नाम सुदामा बता रहा है। जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.