सिद्धार्थ, जनवरी 15 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के डिवलीडीह मिश्र गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार की रात कथावाचक पंडित राकेश शास्त्री ने प्रभु श्रीकृष्ण की बाललीला, माखन चोरी व गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई। कथा सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो प्रभु के जयकारे लगाने लगे। इससे पूरा पंडाल गूंज उठा। कथावाचक ने कहा कि प्रभु की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। प्रभु श्रीकृष्ण ने बचपन में कई लीला की। बालकृष्ण सभी का मनमोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो तो वह तुरंत मुंह खोलकर दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां गोपिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.