गौरीगंज, नवम्बर 5 -- राम वनगमन प्रसंग सुन भाव विह्वल हुए श्रद्धालु गौरीगंज। संवाददाता क्षेत्र के पूरे नेमधर पंडित में चल रही श्री रामकथा के पांचवें दिन बुधवार को कथा व्यास प्रणव पुरी महराज ने राम वनगमन प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रोता भाव विह्वल हो गए। कथा व्यास ने बताया कि जब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने वनगमन का संकल्प लिया तब अयोध्या नगरी का कण-कण दुःख से व्याकुल हो उठा। उन्होंने माता कौशल्या की करुण पुकार और दशरथ की व्यथा का ऐसा जीवंत चित्रण किया कि उपस्थित श्रोता अश्रुपूरित हो उठे। उन्होंने कहा कि जब राम स्वयं धर्म की रक्षा के लिए वन को प्रस्थान करते हैं, तब त्याग और कर्तव्य की पराकाष्ठा का सन्देश समस्त मानवता को मिलता है। कथा व्यास ने भजनों के मधुर सुरों में राम नाम की महिमा का गायन करते हुए कहा कि प्रभु का नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.