नई दिल्ली, जनवरी 6 -- बॉलीवुड फिल्मों का दबदबा ऐसा था कि दूसरी इंडस्ट्री के कलाकार हिंदी सिनेमा में काम करने के लिए बेताब रहते थे। साउथ सिनेमा के कलाकारों के साथ भी ऐसा ही देखा गया। आज बॉलीवुड पर राज करने वाली कई एक्ट्रेसेस और एक्टर साउथ फिल्मों से आए हैं। वहीं, अब इसका उल्टा देखा जा रहा है। बॉलीवुड के कई स्टार्स दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस जरीना वहाब की। जरीना जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ उनकी मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म द राजा साहब में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में जरीना ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान बताया कि वो आखिर हिंदी फिल्मों को छोड़ साउथ फिल्मों को क्यों चुन रही हैं।प्रभास संग द रा...