संतकबीरनगर, मई 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने शनिवार की रात पुलिस लाइन सभागार कक्ष में क्राइम मीटिंग की। इसमें घटित अपराधों एवं अब हुई कार्रवाई की प्रगति की समीक्षा की। अपराधों पर अकुंश लगााने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करके अमल में लाए जाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही एसपी ने साफ कहा कि अपराध रोकने में अक्षम साबित होने वाले थानेदार हटाए जाएंगे। एसपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रूप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया। वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने का फरमान सुनाया। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने, बरामदगी के लिए शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं शातिर अभ्यस्त अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.