दरभंगा, फरवरी 19 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने बहेड़ी बाईपास पथ निर्माण कार्य का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रभावित रैयतों के आवासों का विधिवत मूल्यांकन कर शीघ्र भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर पथ निर्माण कार्य पूर्ण किया जा सके। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि बहेड़ी बाईपास पथ की कुल लंबाई 4.9 किलोमीटर है। पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि इस पथ निर्माण योजना के अंतर्गत कुल 13 छोटे-छोटे पुल-पुलियों का निर्माण किया जाना है। इसमें अब तक 11 पुल-पुलियों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एक पुल-पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि एक बड़े पुल का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया...