चतरा, जनवरी 30 -- टंडवा निज प्रतिनिधि आम्रपाली चंदगुप्त क्षेत्र अंतर्गत प्रभावित गांवों के पढ़ी लिखी किशोरी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीसीएल की ओर से सिलाई कढ़ाई और टेलरिंग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। जिसका उद्घाटन अर्पिता महिला अंतर्गत आम्रपाली चंदगुप्त महिला समिति की अध्यक्ष डा पुनम सिंह व जीएम संजीव कुमार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया।, कार्यक्रम में पहुँचे महिला समिति का स्थानीय महिलाओं व बच्चियों ने पारम्परिक रीति से भव्य स्वागत किया। उद्घाटन के बाद डा पुनम सिंह ने कहा कि सीसीएल द्वारा समय समय पर सामाजिक दायित्व के तहत विकास के कार्य किये जाते हैं, महिला समूह द्वारा भी महिलाओं के उत्थान के लिए यह कदम उठाया गया है।, जो भविष्य में आगे भी जारी रहेगा।, वही आम्रपाली महाप्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि सी...