गोरखपुर, जनवरी 4 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में समायोजन प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता की मांग अब शिक्षकों के बीच प्रमुखता से उठने लगी है। शिक्षकों का कहना है कि समायोजन के दौरान यू-डायस पोर्टल पर दर्ज छात्र संख्या में असामान्य बदलाव देखने को मिला, जिससे कई प्रभावी शिक्षकों का स्थानांतरण रुक गया, जबकि सामान्य शिक्षकों को दूरस्थ विद्यालयों में भेज दिया गया। इसे लेकर शिक्षकों के बीच असंतोष बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों की काउंसलिंग पहली बार 26 दिसंबर को शुरू हुई थी, लेकिन समायोजन सूची में विसंगतियों के आरोप लगने पर प्रक्रिया रद्द हो गई। इसके बाद 27 दिसंबर को बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर यू-डायस पोर्टल पर दर्ज छात्र संख्या और अन्य प्रविष्टियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके आधार पर 29 दिसंबर को दो...