सिमडेगा, मई 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रभार लेने के साथ ही डीसी कंचन सिंह एक्शन में नजर आई। गोपानीय कार्यालय कक्ष में प्रभार लेने के बाद डीसी कंचन सिंह अधिकारियों के साथ समाहरणालय पहुंची। यहां डीसी ने विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण करते कर्मियों से विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। डीसी ने विभागीय अधिकारियों और कर्मियों को जनता के सभी कार्यों का निष्पादन समय पर करने के बात कही। डीसी कंचन सिंह ने सभी कर्मियों से समय पर कार्यालय आने और कार्यालय को व्यवस्थित रखने की बात कही। मौके पर डीसी ने डीडीसी कार्यालय का भी भ्रमण किया। मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.