सीवान, दिसम्बर 21 -- मैरवा। प्रखंड के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा शैक्षणिक एवं वित्तीय प्रभार से संबंधित मामलों को लेकर पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक को अंतिम पत्र जारी किया है।शनिवार को मैरवा प्रखंड के सेमरा, बड़गांव और बड़का मांझा सरकारी विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापको के विरुद्ध पत्र निर्गत किया गया है। कई विद्यालयों में वर्तमान नव-नियुक्त प्रधानाध्यापक को शैक्षणिक एवं वित्तीय प्रभार अब तक पूर्ण रूप से हस्तांतरित नहीं किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित पूर्व प्रभारित प्रधानाध्यापकों से पूछा है कि क्यों न उन्हें दोषी मानते हुए निलंबन अथवा विभागीय कार्रवाई की जाए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पत्र निर्गत होने की तिथि से एक दिन के भीतर विद्यालय से संबंधित संपू...