पटना, फरवरी 1 -- बीपीएससी से चयनित प्रधान शिक्षकों को विद्यालय का प्रभार नहीं सौंपने के मामले में जिले के 34 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने इन सभी शिक्षकों से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण सौंपने को कहा है। यह कार्रवाई बीपीएससी से नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई है। जिला शिक्षा कार्यालय में 29 जनवरी को लगाए गए प्रभार मेले में नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों ने पदाधिकारियों के समक्ष प्रभार नहीं मिलने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। इससे पूर्व शिक्षा विभाग ने पांच अगस्त को ही एक आदेश जारी कर सभी संबंधित शिक्षकों को नवनियुक्त प्रधान शिक्षकों को विद्यालयों का प्रभार सौंपने का स्पष्ट निर्देश दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि 34 शिक्षकों ने आदेश क...