बोकारो, मई 20 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ आफताब आलम द्वारा सोमवार को भोलाडीह, ढेंढे और देवीपुर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्रों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जांच की गई और कई जरूरी निर्देश भी दिए गए। बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि सभी केंद्र खुले हुए थे और बच्चे नियमित रूप से उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान बच्चों को मेनू के अनुसार पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा था। पोषाहार वितरण की प्रक्रिया भी सुचारु रूप से चल रही थी। बच्चों की उपस्थिति और पोषण व्यवस्था से अधिकारी संतुष्ट नजर आए। प्रभारी सीडीपीओ ने सेविकाओं को नियमित ग्राम विजिट करने का निर्देश दिया, ताकि समुदाय स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण और अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी सभी तक पहुंच सके। यह भी कहा कि सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.