हल्द्वानी, फरवरी 5 -- नैनीताल । जिले के सभी विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा जिले के प्रभारी सचिव चन्द्रेश यादव की अध्यक्षता में हुई। गुरुवार को नैनीताल क्लब में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। प्रभारी सचिव ने विभागीय अधिकारियों से कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी उन्होंने दिए। पूर्व में 29 अप्रैल 2025 को आयोजित बैठक के संज्ञान में प्रस्तावित कार्यों के राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय कार्यों के विकास की समीक्षा हुई। इस दौरान एसडीएम नवाजिश खलीक, जिला परियोजना अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया, अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...