बागेश्वर, जनवरी 12 -- बागेश्वर। पशुपालन, दुग्ध विकास एवं कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा मंगलवार 13 जनवरी को प्रसिद्ध ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का उदघाटन करेंगे। कैबिनेट मंत्री प्रातः नौ बजे अल्मोड़ा से बागेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर लगभग 12 बजे बागेश्वर पहुंचेंगे। नगर आगमन के उपरांत वह सीधे नुमाइशखेत मैदान जाएंगे, जहां मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित उत्तरायणी मेले के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। मेले के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सायं चार बजे पुनः अल्मोड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.