लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल और कमिश्नर लखनऊ मंडल मंगलवार को जिले में आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री जहां समीक्षा करने आ रहे हैं वहीं कमिश्नर डीएम कार्यालय (कलक्ट्रेट) का निरीक्षण करेंगे। मंडलायुक्त के निरीक्षण को लेकर कलक्ट्रेट के कार्यालयों को चमकाया जा रहा है। निरीक्षण को लेकर कमिश्नर ने पहले ही निर्देश जारी किए थे। कमिश्नर लखनऊ मंडल विजय विश्वास पंत मंगलवार की दोपहर ढाई बजे जिले में आ रहे हैं। वह कलक्ट्रेट के कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा तहसील का निरीक्षण भी कर सकते हैं। कमिश्नर राजस्व न्यायालय, राजस्व संग्रह पटल, नजारत, सम्पूर्ण समाधान दिवस व आईजीआरएस शिकायत निस्तारण आदि की जानकारी करेंगे। कार्यालयों की साफ सफाई, आगंतुकों के लिए बैठने आदि का इंतजाम देखेंगे। इसके अलावा प्रभारी मंत्री नितिन अग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.