आरा, जनवरी 28 -- शाहपुर। बिहार सरकार के अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व बक्सर की प्रभारी मंत्री रमा निषाद का कार्यकर्ताओं ने बक्सर से पटना लौटने के दौरान शाहपुर एनएच 922 पर भव्य स्वागत किया। पार्षद कामेश्वर कुमार राज और मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक नीरज चौधरी निषाद ने नेतृत्व किया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य भरत तिवारी उर्फ बिरजू, सुनील राम, उमेश चौधरी, सुनील कुमार, गोपाल राम, भोला राम, प्रमोद कुमार, सत्येन्द्र कुमार, अमरनाथ, अजीत कुमार सहित कई नेता व कार्यकर्ता थे। नेताओं ने विवेकानंद की तस्वीर भी मंत्री को भेंट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...