बाराबंकी, जनवरी 9 -- बाराबंकी। प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने गुरुवार को देवा क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सीधे मरीजों और छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार के आवश्यक निर्देश दिए। सीएचसी देवा में स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण: प्रभारी मंत्री ने सीएचसी देवा में दवा भंडार कक्ष, वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड रूम, लेबर रूम, प्रेरणा कैंटीन और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से चिकित्सकीय सेवाओं और दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने और प्रेरणा कैंटीन में मरीजों को गुणवत्ता युक्त भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश अधीक्षक को दिए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अवधेश यादव व अधीक्षक डॉ. संजीव आदि मौजूद रहे। कस्तूरबा विद्यालय में परखी भोजन की गुणव...