मेरठ, जनवरी 9 -- शहर में संचालित रैनबसेरों को लेकर'हिन्दुस्तान' की खबर का बड़ा असर हुआ है। गुरुवार को प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने शहर के कई रैनबसेरों और भैंसाली बस अड्डा आदि का निरीक्षण किया। अधिकारियों को रैनबसेरों में सुधार के निर्देश दिये। भैंसाली बस अड्डे पर अस्थायी रैनबसेरे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही रैनबसेरों में भोजन की व्यवस्था करने के लिए कहा है। 'हिन्दुस्तान' ने सात जनवरी को रैनबसेरों की स्थिति को लेकर 'इंतजामों पर जमी बर्फ, कांप रहे बेसहारा' रिपोर्ट का प्रकाशन किया था। गुरुवार को मेरठ पहुंचने पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने रैनबसेरों की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए निरीक्षण की बात कही। मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, डीएम डा.वीके सिंह, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार और अन्य अधिकार...