बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया। पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यबीर सिंह ने बड़का गांव के तालाब की सफाई की मांग की। रविंद्र आर्य ने बावली गांव स्थित अंडरपास में बरसात में जलभराव समस्या से अवगत कराया। राज्य मंत्री ने सभी की समस्याएं सुनकर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया। जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्र मोहन, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, सुदेश चौहान, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, चैयरमेन धूप सिंह, बिजेंद्र शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, राकेश जैन, अनिल चौहान, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, कंवरपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...