श्रावस्ती, फरवरी 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल एक दिवसीय भ्रमण पर श्रावस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार के बजट को आम लोगों के लिए हितकारी बताया और बजट से देश की उन्नति करने वाला बताया। ्र प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल के श्रावस्ती पहुंचने पर अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, विधायक रामफेरन पाण्डेय, जिलाध्यक्ष डा मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने स्वागत किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में केन्द्र सरकार के बजट की खूबियां बताईं। उन्होंने बताया कि बजट आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणा-पत्र है। इससे कनेक्टिविटी, विनिर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर स्पष्ट ध्यान केंद्रित करते हुए बजट में विश्व स्तरीय और भवि...