बुलंदशहर, मई 25 -- प्रदेश के वन, पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना शनिवार को गांव कुमरोआ पहुंचे। उन्होंने 22 मई को आए आंधी-तूफान में युवक भू प्रकाश की मौत हो जाने पर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही हर संभव शासकीय मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रभारी मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने ब्लॉक दानपुर के गांव मुरादपुर में मृतक खलील की बेवा नूर बानो को आपदा राहत कोष के तहत चार लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके अलावा परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव शासकीय मदद दिलाए जाने का भी आश्वासन दिया। बता दें कि आंधी तूफान में नूर बानो के पति खलील की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई थी। इस दौरान विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार, पवन लोधी, चंद्रप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.