जहानाबाद, जनवरी 27 -- करपी, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय निवासी अनिरुद्ध शर्मा के नौजवान पुत्र वेंकटेश शर्मा एवं कमलेश शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार की औरंगाबाद जिले के दाउदनगर गया रोड में 20 जनवरी को सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु की खबर सुनकर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सह जिले के बीस सूत्री प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश एवं स्थानीय विधायक मनोज शर्मा शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी से बात करूंगा। इस मौके पर भाजपा नेता दीपक शर्मा, गुड्डू पटेल सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.