इटावा औरैया, नवम्बर 20 -- महेवा। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ धर्मवीर प्रजापति ने कस्बा महेवा में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे के घर पहुंचकर उनका हालचाल लिया तथा जल्द ठीक होने की कामना की। एक महीने पहले श्री दुबे एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिसके चलते उनकी दाई बाह काटनी पड़ी थी करीब एक महीने इलाज के बाद वह घर पर आ गए है। सूचना मिलने पर स्थानीय शुभचिंतकों सहित भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों का आने का क्रम जारी है। गुरुवार को प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति सहित जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता आदि उनके आवास पहुंचे। बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मानवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, प्रशांत राव चौबे, डॉ सौरभ दीक्षित आदि भाजपा नेता पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.