मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। जल जीवन मिशन हर घर नल जल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में जिले के प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। चेताया कि हर घर जल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव को सौंपे गए मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि जल जीवन मिशन गरीब और मध्यम वर्ग को पानी देने की योजना थी, लेकिन ठेकेदारों और अधिकारियों की मिली भगत से लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि नल कागजों में है और पानी कहीं नहीं है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के कई गांवों और नगर के अनेक वार्डों मेंपाइपलाइन का कार्य अधूरा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.