कुशीनगर, जनवरी 11 -- पडरौना, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के रविंद्रनगर स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण सहित संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने की रणनीति को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया, ताकि शासन व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के कारण हमारा दायित्व है कि संगठन की बेहतरी और जनता के हितों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। कुशीनगर के कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही फल है कि आज कुशीनगर में संगठन नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है और तीन सांसद, सात विधायक एवं पंचायतों में भी भगवा लहरा रहा ...