भदोही, जनवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में कोर कमेटी एवं जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक नौ जनवरी शुक्रवार को होगी। प्रोटोकाल के अनुसार नगर विकास, शहरी समग्र विकास एवं प्रभारी मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे कोर कमेटी की बैठक होगी। दोपहर 12 से 12:45 बजे तक विकसित भारत राम जी योजना गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन के संबंध में प्रेस कान्फ्रेंस करें विस्तृत जानकारी देंगे। दोपहर 1:15 बजे कलक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक करेंगे। राजकीय अतिथि गृह ज्ञानपुर में दोपहर ढाई बजे से शाम चार अन्य जिले में प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.