विकासनगर, जनवरी 3 -- पछुवादून के नन्हें खिलाड़ियों ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यहां के तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन 2026 सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं, उनमें राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एनफील्ड ग्रांट से अमन, सहसपुर ब्लॉक के राउप्रावि प्रेमपुर माफी से रोहित राणा, चकराता ब्लॉक के राउप्रावि डांगुठा से कृष चौहान शामिल हैं। चारों खिलाड़ी छह जनवरी से नौ जनवरी तक छत्तीसगढ़ के दुर्ग में संपन्न होने वाली 69वीं राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर अपना जलवा बिखेरेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.