भागलपुर, फरवरी 13 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई कहलगांव के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसवी कॉलेज के नवनियुक्त प्रभारी प्राचार्य राजेश कुमार मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अंगवस्त्र, पुस्तक और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। भेंट के दौरान कॉलेज की विभिन्न समस्याओं, शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने तथा छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। कॉलेज अध्यक्ष प्रियांशु कृष्ण ने अनुसूचित जाति, जनजाति सहित अन्य वर्गों की छात्राओं का निःशुल्क नामांकन तथा पूर्व में लिए गए शुल्क की वापसी की मांग की। साथ ही प्रमुख समस्याओं के एक सप्ताह के भीतर समाधान की बात रखी गई। प्रांत संयोजक आशिक ने 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाने का सुझाव दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीतांबर सिंह ने स...