किशनगंज, फरवरी 20 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के पहाड़कट्टा पंचायत अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय पोलियाटोली सीताझाड़ी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका डेजी बेगम पर विद्यालय के सरकारी खाते से सचिव का फर्जी हस्ताक्षर कर अवैध राशि की निकासी का मामला सामने आया है। विद्यालय के सचिव मोसिना ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पोलियाटोली सीताझाड़ी का 13 अगस्त 2025 को सीआरसी रतुआ द्वारा नवनिर्वाचित सचिव पद के गठन की प्रक्रिया पूरी की गयी थी,और सचिव पद पर मोसिना का चयन विभागीय प्रक्रिया के तहत हुआ था। लेकिन छह माह बाद भी नवनिर्वाचित सचिव मोसिना का विद्यालय के बैंक खाते से हस्ताक्षर हस्तांतरित नही किया गया। जबकि सर्व शिक्षा अभियान एवं मध्याह्नन भोजन ...