मधेपुरा, दिसम्बर 1 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। डुमरैल स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्था में अनियमितताओं को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है। मालूम हो कि 27 नवंबर को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कई अनियमितताएं पायी गयी थी। मामले में 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ससमय संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। औचक निरीक्षण से तीन दिन पूर्व बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने भी विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान छात्रों ने विद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और प्रधानाध्यापक के व्यवहार को लेकर शिकायतें की थी। बच्चों की शिकायत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिला शिक...