गिरडीह, फरवरी 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखण्ड प्लस टू शिक्षक संघ के सदस्यों ने गिरिडीह कोलियरी प्लस टू उवि के पूर्व प्रधानाध्यापक चन्द्रमणी प्रसाद के निर्णय पर आपत्ति जतायी है। कहा कि प्लस टू उच्च विद्यालय में कनीय शिक्षक को प्रभारी बनाया गया है, जो नियम संगत नहीं है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि माध्यमिक आचार्य नियमावली में पीजीटी शिक्षक के लिए 8 वर्ष अनुभव रखा गया है, जो बीरेन्द्र प्रसाद वर्मा पूरा करते हैं। इनकी नियुक्ति 4800 ग्रेड पे में हुई है। उक्त मामले को लेकर संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलेगा। उक्त मामले को लेकर जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.