हापुड़, जुलाई 7 -- पिलखुवा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के आवास की दीवार रविवार की रात को टूट गई। इस दौरान छत का मलबा नीचे गिर गया। गनीमत रही प्रभारी निरीक्षक उस समय मौजूद नहीं थे। अंग्रेजी हुकूमत ने लोगों की सुरक्षा के लिए लगभग 100 साल पूर्व थाने का निमार्ण कराया था। जिसमें आज भी उस समय की याद ताजा है। रविवार की रात को हुई बरसात के कारण उनके आवास की छत पर पानी भर जाने से छत बैठ गई। रात को प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि छत का मलबा नीचे गिर गया। प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि गनीमत रही जिस दौरान छत का मलबा नीचे गिरा तो उस उनके कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। अगर कोई मौजूद होता तो मलबा गिरने से एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.