मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- नगर पालिका के चार अधिकारियों के द्वारा गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भी घोर लापरवाही बरती गई है। उक्त अधिकारी पालिका में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए। बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने पर ईओ के द्वारा प्रभारी टीएस और तीन जेई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ईओ ने तत्काल प्रभाव से स्पष्टीकरण मांगा है। देश के 77वें गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका स्थित टाउनहाल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, पालिका सभासद व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका मुख्यालय परिसर में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चं...